फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल के कैलरम गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से युवक संदीप की मौत, ग्रामीणों का आक्रोश

कैथल के कैलरम गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से 26 वर्षीय युवक संदीप की दर्दनाक मौत के चार दिन बाद भी दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। आज ग्रामीणों ने कैथल प्रशासन के खिलाफ खुलकर आक्रोश जताया और चेतावनी दी कि अगर जल्द दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो गांव के लोग कैथल लघु सचिवालय में बड़ा प्रदर्शन करेंगे। संदीप के परिवार ने भी विभाग के किसी अधिकारी या कर्मचारी के सांत्वना देने न पहुंचने पर नाराजगी जताई है। 4 अक्टूबर 2025 को कैलरम गांव के निवासी संदीप (26 वर्ष) खेती-किसानी का काम कर रहे थे। उनके घर के सामने से गुजरने वाली बिजली की एक तार बेहद नीचे लटकी हुई थी, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग को की थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। उसी दिन संदीप जब अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खेत की ओर जा रहे थे, तो तार ट्रॉली से टच हो गई। करंट लगने से संदीप मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि तार की ऊंचाई मानकों से काफी कम थी, जो विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा है।परिजनों के अनुसार, संदीप परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उनकी मौत से परिवार टूट चुका है। एक परिवारजन ने कहा कि संदीप सुबह-सुबह खेत जाता था, लेकिन आज वह हमेशा के लिए चला गया। विभाग ने हमारी शिकायतों को हमेशा नजरअंदाज किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें