फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: जिला नागरिक अस्पताल में ट्र्रायल के तौर पर शुरू हुआ आईसीयू, मरीजों को मिलेगी सुविधा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 29 Jun 2025 03:55 PM IST

जिला नागरिक अस्पताल में लंबे समय के बाद मरीजों का इंतजार खत्म होगा, क्योंकि अब अस्पताल में बनाए गए आईसीयू का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे ट्र्रायल के तौर पर शुरू कर दिया गया है जबकि इससे पहले करीब एक महीने पहले लोक निर्माण विभाग ने आईसीयू तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा था। अब अस्पताल के आपातकाल वॉर्ड में दाखिल मरीजों को आईसीयू में दाखिल कर विभाग की ओर से व्यवस्थाएं देखी जा रही हैं। विभाग अब करीब 20 दिन तक पहले इस आईसीयू को ट्रायल के तौर पर चलाएगा। इस आईसीयू का निर्माण कार्य पिछले करीब डेढ़ साल से जारी था। आईसीयू के शुरू होने के बाद अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं बढ़ जाएंगी। इसके चलते मरीजों को गंभीर बीमारियां पर रोहतक या चंडीगढ़ पीजीआई नहीं जाना पड़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें