कैथल में मंगलवार सुबह से लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में एक से डेढ़ फुट तक जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर माता गेट क्षेत्र में बारिश का पानी कई घरों में घुस गया, जिससे निवासियों का सामान खराब होने के साथ-साथ दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।