फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: घग्गर नदी का बढ़ा जलस्तर, किसानों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 04 Sep 2025 07:32 PM IST

पहाड़ी इलाकों में हुई बरसात के चलते घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। कल तक गुहला में जो पानी तकरीबन 46,342 क्यूसिक था वह आज बढ़कर तकरीबन 48 हजार 854 क्यूसिक तक पहुंच चुका है जिसके चलते गुहला चीका में घग्गर के साथ लगते गांवों अजीत नगर भूसलां, सिहाली, रत्ताखेड़ा, मंझहेड़ी, मैगड़ा, बुड़नपुर, भागल, चीखा, सदरहेड़ी, टटियाना, माजरी दाबा, चाबा, खंबेडा, रत्ता खेड़ा धड़ाम, पपराला आदि के भाकियू चढूनी प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर बनेड़ा, जिला उपाध्यक्ष केवल सदरहेडी, आईटी सैल प्रभारी जरनैल जैली, युवा महासचिव लखविंदर उर्फ किंद्र, मास्टर सुभाष भागल, पाला भागल के नेतृत्व में लगभग 200 किसानों ने इकट्ठे होकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसान गुरजंट टटियाना, संदीप दाबा, मनजीत अजीत नगर, गुरबख्श सिंह अजीत नगर भूसलां, गुरलाल सरोला, सुरजीत दाबा सैम्पी सरोला, जगसीर दाबा, जगतार खंबेड़ा, मुख्तियार खंबेड़ा ने कहा कि हांसी बुटाना नहर घग्गर नदी के ऊपर से हो कर गुजरती है जिस कारण घग्गर नदी में पानी की डाफ लग जाती है पानी की निकासी कम होने के कारण घग्गर नदी में जलस्तर बढ़ जाता है पिछे बसे गांवों के खेतों में फसलें डुब जाती है तथा सड़कों पर पानी बहने लगता है। किसानों ने कहा कि हांसी बुटाना नहर पटरी पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए है, जिनके कारण पटरी में कटाव हो जाते हैं और घग्गर का पानी हांसी-बुटाना नहर में प्रवेश करता है और वहां से सैलाब का रूप लेकर दर्जनों गांवों में तबाही मचाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें