फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल में छाया घना कोहरा, दृश्यता रही महज 50 मीटर

कैथल में शुक्रवार को एक बार फिर से मौसम ने करवट ली और घना कोहरा छाया। इस दौरान दृश्यता महज 50 मीटर रही। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। बता दें कि वीरवार रात से कोहरा शुरू हो गया था। अब शुक्रवार सुबह के समय वाहन रेंगते नजर आए। सुबह के समय कोहरे में चलने के लिए चालकों ने अपने वाहनों की लाइटें जलाकर रखी। पूरा दिन ही ऐसा मौसम रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी छह डिग्री से भी नीचे पहुंचा। कोहरा छाने के बाद आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ और दिनचर्या भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अब मकर संक्राति तक ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है। हालांकि इस मौसम में गेहूं की फसल को खूब फायदा मिलेगा। किसानों को अब फसल में सिंचाई करने की भी जरूरत नहीं रहेगी। गौरतलब है कि इस मौसम में गेहूं की फसल को खूब फायदा मिलेगा। अब बदला हुआ मौसम को फसलों के लिए भी अच्छा माना जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, तेज हवाएं भी चलीं। इस कारण ठंड हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्यक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव जारी है। अब कंपकंपाने वाली ठंड शुरू हो चुकी है। आगामी एक सप्ताह तक ऐसे ही आसमान में कोहरा छाया रह सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें