फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा सदस्यता अभियान, कैथल में बने एक लाख 60 सक्रिय सदस्य

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामप्रताप गुप्ता ने कैथल हलका में पार्टी के 10 हजार सक्रिय सदस्य बनाकर मोदी मित्र की उपाधि हासिल की है। इस उपलब्धि पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ सहित सदस्यता अभियान के प्रदेश सह-संयोजक एवं जिला कैथल के पर्यवेक्षक अशोक गुर्जर ने रामप्रताप गुप्ता को बधाई दी और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसको लेकर रविवार को कोयल कांप्लेक्स में मीडिया से बातचीत में जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ ने बताया कि पार्टी का प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 10 हजार सक्रिय सदस्य बनाने पर मोदी मित्र की उपाधि दी जाती है। कैथल में अब तक एक लाख 60 हजार सक्रिय सदस्य बनाए जा चुके हैं। इसके तहत जिले में रामप्रताप गुप्ता ने 10 हजार सक्रिय सदस्य बनाए हैं। जिस पर उन्हें मोदी मित्र की उपाधि से नवाजा गया है। इस उपलब्धि के लिए वे बधाई के पात्र हैं। कहा कि कैथल में भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान सफलता के साथ चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें