चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही भक्तजन मंदिरों की ओर उमड़ पड़े और बजरंग बली की पूजा-अर्चना में मग्न हो गए। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पुष्प, सिंदूर, लड्डू और नारियल अर्पित कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जगह-जगह भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। युवाओं और बच्चों ने भी जोश के साथ भाग लिया और भगवान हनुमान जी की मूर्तियों पर झंडे चढ़ाए।