फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: सोलू माजरा में हुआ बड़ा हादसा, एक के बाद एक तीन गाड़ियों की हुई टक्कर

गांव सोलू माजरा में रविवार दोपहर को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक के बाद एक तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। इनमें एक क्रेटा, एक ईको कार और एक स्विफ्ट कार शामिल रही। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और सफर कर रहे लोगों को थोड़ी बहुत चोटें आई, लेकिन गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही ढांड थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चोटिल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। स्विफ्ट कार में सवार व्यक्ति ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र से कैथल की ओर जा रहा था। रास्ते में एक ईको कार आ रही थी। उसने सामने कार को देखकर ब्रेक लगाया तो क्रेटा गाड़ी के ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। जैसे ही उसने थोड़ी आगे कार रोकी तो क्रेटा की टक्कर ईको के साथ हो गई। यह हादसा वर्ना गाड़ी के कारण हुआ, जिसमें सवार लोग सड़क पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। वर्ना और क्रेटा गाड़ी वालों ने उनके साथ हाथापाई की और मौके से भाग गए। ईको गाड़ी में बुजुर्ग महिलाएं सवार थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें