फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के देवरड़ गांव में युवक का अपहरण कर मारपीट व जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

देवरड़ गांव में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवरड़ गांव निवासी नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 मार्च को गांव के ही सोनू, मोनू और उनके अन्य साथियों ने उसका अपहरण कर लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपी तीन बाइकों पर सवार होकर आए और उसे जबरदस्ती पकड़कर बाइक पर बैठाकर पिल्लूखेड़ा मंडी के पास रेलवे ब्रिज के नीचे एक सुनसान स्थान पर ले गए।नीरज ने बताया कि वहां पहुंचकर आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। आरोप है कि सोनू, मोनू और उनके साथियों ने डंडों और रॉड से उस पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने यह भी बताया कि एक आरोपी के पास अवैध हथियार भी था, जिससे उसे डराया-धमकाया गया। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद घायल अवस्था में उसे जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।घटना के बाद आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें