शहर के पटियाला चौक स्थित जोगिंद्र नगर में मंगलवार रात साहिल की हत्या मामूली कहासुनी को लेकर हुई थी। बीते कुछ दिनों पहले साहिल और आरोपी अनिल की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में आरोपी ने साहिल की चाकू घोंपकर कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता हिसाब सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके बेटे 24 वर्षीय साहिल की कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर अनिल के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद अनिल उनके घर के सामने चक्कर काटता रहता था और कहता था कि उसे इंसाफ करना है। मंगलवार देर शाम को वह परचून की दुकान पर दूध लेने के लिए गया था। उस समय साहिल दुकान के पास ही बैठा हुआ था।