फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: बिजली की किल्लत को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मनोहरपुर के ग्रामीणों ने बिजली किल्लत को लेकर वीरवार रात सफीदों मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। ग्रामीण बिजली के स्थाई समाधान को लेकर अड़े रहे। उन्होंने मौके पर बिजली अधिकारियों को बुलाने की मांग की। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने जाम की सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें