नागरिक अस्पताल में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य की जांच के लिए मंगलवार को पंचकुला आई विजिलेंस विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। इसमें अस्पताल की कमेटी ने कार्य में जमकर लापरवाही बरतने के आरोप पीडब्ल्यूडी पर लगाए। नागरिक अस्पताल में काम में बरती जा रही लापरवाही की जांच अस्पताल के मुख्य गेट के काम से शुरू की गई। इसमें लगभग एक महीना पहले सुंदरीकरण के लिए बनाए गए गेट की लाइट बंद होने और शिकायत के बाद भी ठीक नहीं करने के अलावा गेट के टफन टूटने की शिकायत अस्पताल कमेटी ने की। इसके अलावा लगभग 10 पहले से अस्पताल के गेट पर पड़े पत्थरों को नहीं उठाने व उनसे हुए हादसे की जानकारी दी। इसके अलावा अस्पताल की दीवार के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हुए बताया जो एस्टीमेट भेजा गया था। उसमें नई दीवार का निर्माण करवाया था, लेकिन अस्पताल में हर्बल पार्क की तरफ जो दीवार बनाई गई, उसमें सभी ईंट पुरानी लगाई गई हैं। इनको छिपाने के लिए उस पर लिपाई कर दी। जब इस मामले को लेकर विवाद हुआ तो तीन से चार प्रतिशत नई ईंट मंगवाकर उपर के तीन से चार सार लगा दिया। जांच के दौरान निर्माण कार्यों में कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिस पर विजिलेंस टीम ने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया। अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों और स्टाफ ने भी विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।