फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में 11 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सीआईए ने 7 किलो 600 ग्राम हेरोइन के साथ उझाना गांव के पास दबोचा

सीआईए जींद ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 करोड़ की सात किलो 600 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 18 अगस्त को पुलिस टीम गांव उचाना रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध दो युवक आते दिखाई दिए। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम पिपलथा निवासी बलजीत और लवप्रीत के तौर बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 7 किलो 600 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस मामले में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक सज्जन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें