फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के जुलाना में एएसआई संदीप लाठर की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग

वार्ड नंबर चार के निवासी मृतक एएसआई संदीप लाठर की स्मृति में शुक्रवार को जुलाना में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभा में प्रदेश के प्रमुख नेता भी शामिल हुए, जिन्होंने परिवार को सांत्वना दी तथा सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की। सभा में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, किसान नेता गौरव टिकैत, नवीन जयहिंद तथा कैप्टन योगेश बैरागी जैसे गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। नवीन जयहिंद ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सिस्टम द्वारा किया गया मर्डर है। मंच से तीनों प्रमुख नेताओं दुष्यंत चौटाला, गौरव टिकैत तथा राव नरेंद्र सिंह ने संदीप लाठर के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एएसआई संदीप लाठर एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। उनकी असामयिक मौत पूरे प्रदेश के लिए गहरा दुख है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संदीप की मौत की सच्चाई सामने आनी चाहिए तथा दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। किसान नेता गौरव टिकैत ने कहा कि संदीप लाठर जैसे कर्मठ अधिकारियों पर गर्व किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए तथा एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का नुकसान है। उन्होंने सरकार से अपील की कि घटना की गहन जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। न्याय ही संदीप लाठर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार को अपराध पर लगाम लगानी चाहिए। मृतक संदीप की पत्नी संतोष का बयान मृतक एएसआई संदीप की पत्नी संतोष ने कहा कि पुलिस उनका घर है तथा परिवार कभी गलत नहीं करता। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके परिवार ने कभी सीबीआई जांच की मांग नहीं की। सरकार द्वारा चल रही जांच पर उनका पूरा भरोसा है तथा उन्हें विश्वास है कि न्याय अवश्य मिलेगा। यह सभा रोहतक साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप लाठर की 14 अक्टूबर को हुई आत्महत्या के बाद की घटनाओं के सिलसिले में आयोजित की गई। संदीप ने अपने वीडियो और नोट में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई है। सभा में उपस्थित लोगों ने ईमानदार अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें