फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के नरवाना में श्रावण माह की पहली झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

श्रावण माह की पहली बारिश ने वीरवार दोपहर नरवाना और आसपास के क्षेत्रों को तरबतर कर दिया। करीब दोपहर 12 बजे शुरू हुई तेज बारिश लगातार आधे घंटे से अधिक समय तक जारी है ।झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश का असर केवल शहर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि नरवाना के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जोरदार वर्षा हुई। खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। धान सहित खरीफ फसलों के लिए इस बारिश को लाभदायक माना जा रहा है। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह समय-समय पर वर्षा होती रही तो फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा। बारिश के दौरान शहर की कई सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बाजारों में भी लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और शेड के नीचे खड़े नजर आए। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने भी राहत की सांस ली। बच्चों ने बारिश का आनंद लिया, जबकि कई लोग छतरियों और रेनकोट के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचे। यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश का दौर जारी रहता है तो यह कृषि के साथ-साथ आमजन के लिए भी राहतभरा साबित होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें