फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: आग लगने से गिरी मकान की छत्त, तीन पशु जले

शाहिल शर्मा Updated Sat, 30 May 2026 08:32 PM IST

रधाना गांव में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसमें बरामदे में बंधी दो भैंस और एक गाय की जलकर मौत हो गई। वहीं मकान में चारपाई और अन्य सामान भी जल गया। मकान की छत्त भी गिर गई। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रधाना निवासी महेंद्र के मकान में शनिवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। घर पर परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे जबकि वहां एक महिला ही मौजूद थी। इसी दौरान अचानक बरामदे से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते आग ने पूरे बरामदे को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से वहां बंधे तीन पशु झुलस गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। कुछ ही समय बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो भैंस और एक गाय की जलने से मौत हो चुकी थी। वहीं आग के कारण बरामदे में रखी चारपाई, चारा और अन्य घरेलू सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें