क्षेत्र के पौली गांव में रविवार को सोनू शास्त्री मैमोरियल खेल प्रतियोगिता में बुजुर्गाें की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोहरे के बावजूद दौड़ को लेकर बुजुर्गाें में काफी उत्साह देखने को मिला। 100 मीटर दौड़ में 20 बुजुर्गाें ने भाग लिया और कोहरे में दौड़ते हुए अलग अलग स्थान हासिल किए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में विनय मलिक ने शिरकत की। प्रतियोगिता में अजित सिंह प्रथम, सीलकराम दुसरे और रामजी श्योराण तीसरे नंबर पर रहे। विजेता बुजुर्गाें को सामाजिक मान सम्मान का प्रतीक हुक्का और नगद ईनाम भी दिया गया।विनय मलिक ने कहा इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीणों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। खेल जीवन में अनुशासन, मेहनत और भाईचारे की भावना विकसित करते हैं। हमें बुजुर्गाें से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर रोहित शर्मा, जसबीर मलिक, मौसम, संजय, देवेंद्र, दयानंद, प्रमोद आदि मौजूद रहे।