जींद के मोतीलाल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय एनएसएस शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर ठगी, यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभावों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और यातायात नियमों के पालन की शपथ ली। मुख्य अतिथि डीएसपी ऋषभ सोढ़ी ने कहा कि वाहन चलाने से पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है। लाइसेंस इस बात का प्रमाण होता है कि चालक को वाहन संचालन का उचित प्रशिक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस वाहन चलाना कानूनन अपराध है और दुर्घटना की स्थिति में इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।