फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद कुमारी सैलजा बोलीं- भाजपा 12 साल का जश्न मना रही, लेकिन प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और पेपर लीक

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी शैलजा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर बनी लाइब्रेरी का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने 12 वर्षों के कार्यकाल का प्रचार करने में लगी हुई है, जबकि यह केवल दिखावटी उत्सव है। सेलजा ने कहा कि जिस लाइब्रेरी का नाम पहले से ही डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर है, वहां कुछ कुर्सियां और मेजें रखकर उसका नाम बदल देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कोई बड़ा और नया कार्य करके दिखाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश और देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों पर भी चिंता जताई। सेलजा ने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वहीं हांसी की हालिया घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अपराधी बिना किसी भय के वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हरियाणा में अपराध बढ़ रहे हैं और प्रदेश अपराध का अड्डा बनता जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान सतर्क रहने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए। साथ ही उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव और विपक्ष की आवाज दबाने के आरोप भी सरकार पर लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें