फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के नरवाना में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, गेट पर बैठकर जताया विरोध

Naveen Updated Tue, 05 May 2026 02:02 PM IST

नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को और तेज हो गया। कई दिनों से परिषद परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारी आज नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंच गए और वहीं बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ रोष जताया। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रहे इस आंदोलन में कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन के चलते नगर परिषद के मुख्य गेट पर कर्मचारी एकत्रित रहे, जिससे कार्यालय के कामकाज पर भी असर पड़ा। सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी 22 सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उनकी प्रमुख मांगों में पक्की भर्ती, वेतन विसंगतियों को दूर करना और ठेका प्रथा को समाप्त करना शामिल है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें