राष्ट्रीय काजला खाप की हरियाणा इकाई के पुनर्गठन और विस्तार के लिए रविवार को जींद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सलाहकार एवं पूर्व विधायक चौधरी सूरजभान, राष्ट्रीय संरक्षक प्रदीप काजला और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल काजला ने की। बैठक में सर्वसम्मति से हरियाणा इकाई का गठन किया गया, जिसका उद्देश्य खाप के सामाजिक और सांस्कृतिक प्रभाव को और मजबूत करना है। बैठक में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रभान काजला, उपाध्यक्ष (पंजाब) डॉ. मनोज काजला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश काजला, राष्ट्रीय प्रवक्ता राममेहर काजला, राष्ट्रीय महासचिव (पंजाब) राजेश काजला और राष्ट्रीय संगठन महासचिव नरेश काजला सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।हरियाणा इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन बैठक में हरियाणा इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अनिल काजला को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि नरेंद्र काजला, सरपंच प्रदीप काजला, रमेश काजला, डॉ. कृष्ण काजला, संदीप काजला (किसान नेता), डॉ. सुदेश काजला, राजेश काजला, चांदवीर काजला, संदीप काजला, जयबीर काजला, एडवोकेट राजबीर काजला, रविन्द्र काजला और जगबीर सोलधा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश संगठन महासचिव के रूप में होशियार सिंह (एडिटर, फतेहाबाद) और प्रदेश महासचिव के रूप में संदीप काजला (निजामपुर, सोनीपत), अजय काजला (सोलधा, झज्जर), बलवान बोधनी (कुरुक्षेत्र), डॉ. राजेश काजला (पानीपत), प्रमाल काजला (छारपुरा, कुरुक्षेत्र), रणबीर काजला (बढीमाजरा, यमुनानगर), राजेश काजला (नारनौंद, हिसार), जयभगवान काजला (टयुक्कर, कुरुक्षेत्र), अशोक काजला (निडाना, रोहतक), मेवा सिंह काजला (इस्माइलपुर, कुरुक्षेत्र), रजत काजला (छारपुरा, कुरुक्षेत्र), अशोक काजला (ऊटसाल बंगडो, कुरुक्षेत्र), धर्मपाल काजला (बिसला, फतेहाबाद), कपिल सोलधा (झज्जर) और राजपाल (हिसार) को नियुक्त किया गया। प्रदेश सचिव के पदों पर चरणसिंह काजला (धांगड, फतेहाबाद), रणधावा काजला (बिरचपुर, करनाल), नरेन्द्र काजला (जगान, हिसार), भरत सिंह काजला (जगान, हिसार), जलदीप काजला (करनाल), सुशील काजला (रायपुर जाटान, करनाल), भरत सिंह (लुदास, हिसार), सुरेश काजला (ज्यौली, अंबाला), सुखबीर काजला (दादरी, भिवानी), गुरजंट काजला (मलिकपुर, कुरुक्षेत्र), विजय काजला (कत्लाहरी, कुरुक्षेत्र), धर्मबीर काजला (गांव काजला, हिसार), बारूराम काजला (नारनौद, हिसार), अनिल काजला (काजल माजरा, यमुनानगर), सुमित कलाकार (हथवाला, जींद), अमित (निडाना, रोहतक), मा. जस्सा रिवाड जागीर (कैथल), भुपेन्द्र काजला (जगान, हिसार), रामचन्द्र (किलोई, झज्जर), शेरा (दुबल, कैथल) और बिटटु (रिवाड जागीर, कैथल) को चुना गया।इसके अलावा, सुरेन्द्र सोलधा (झज्जर), राजेश काजला (रायपुर जाटान, करनाल), सुरेन्द्र काजला (कैथल), मेजरसिंह काजला (खानपुर, अंबाला), बीला काजला (ज्यौली, अंबाला), राजबीर काजला (खेडी दाबदलान, कुरुक्षेत्र), मनीश काजला (ऊटसाल बंगडो, कुरुक्षेत्र), लाभा काजला (छारपुरा, कुरुक्षेत्र), सचिन काजला (अजीजपुर कलां, यमुनानगर) और नरसिंह काजला (नारनौंद, हिसार) को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। उद्देश्य और भविष्य की योजना नवगठित कार्यकारिणी ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हरियाणा इकाई सामाजिक सुधार, शिक्षा, और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल काजला ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से खाप की गतिविधियों को और गति मिलेगी, और समाज के हित में सकारात्मक बदलाव लाए जाएंगे।