एसडी हाई स्कूल मैनेजिंग कमेटी के पांच पदों पर हुआ चुनाव शांतिपूर्ण रहा। इसमें प्रधान पद पर राजकुमार सिंगला, उपप्रधान राजीव गोयल, सचिव पर ईश्वरदास गोयल, सह सचिव अंशुल सिंगला व कोषाध्यक्ष अनिल आसरी बने। इनमें प्रधान, कोषाध्यक्ष व सचिव पद पर ही चुनाव हुए। एसडी हाई स्कूल मैनेजिंग कमेटी के चुनाव में कुल 820 मत थे। इनमें से 515 मत पोल हुए। प्रधान पद पर राजकुमार सिंगला को 434 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी श्रीचंद जैन को 25 मत ही प्राप्त हुए। सचिव पद पर ईश्वरदाल गोयल को 443 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार को 30 मत मिले। कोषाध्यक्ष के पद पर अनिल आसरी को 348 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी को सुनील जिंदल को 163 मत मिले। इसके अलावा उपप्रधान पद पर राजीव गोयल व सहसचिव पद पर अंशुल सिंगला को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव में विजेता रहे एक ही पैनल के सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वह संस्था के सुधार के लिए निरंतर कार्य करेंगे। संस्था में जो कमियां रही हैं, या पूर्व के प्रधान ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया। प्राथमिकता से वह उन कार्यों को करेंगे।