फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 04:42 PM IST

हरियाणा सर्व पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन उचाना ब्लॉक की मीटिंग हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान धर्मबीर मोर ने की। मीटिंग का मुख्य एजेंडा कर्मचारियों की समस्याओं को सुनना एवं 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बारे में कर्मचारियों को अवगत करवाना था। लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करवाने को लेकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। मांगों के बारे में धर्मबीर मोर ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को जब तक पक्का ना किया जाए तब तक समाज का काम समान वेतन देने, एलटीसी का बजट का दिए जाने, पुरानी पेंशन को बहाल करने, एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों को 18 साल की सेवा का लाभ देते हुए 23 हजार 900रुपये वेतन लाभ देने, एचकेआरएन के कर्मचारियों की सेवा सुरक्षित करने, इलेक्ट्रिक जेई का पद सजृत किए जाने सहित विभिन्न मांगें है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें