फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: मनीषा मौत मामले को लेकर भड़के युवा, नरवाना में किया नेशनल हाईवे जाम

मनीषा हत्याकांड को लेकर अब तक कोई कार्रवाई न होने से नाराज युवाओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। नरवाना और आस-पास के गांवों के सैकड़ों युवाओं, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने लघु सचिवालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे को नरवाना बस अड्डे के सामने दोनों ओर से जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना था कि मनीषा की हत्या को लेकर प्रशासन अब तक निष्क्रिय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक लड़की की हत्या नहीं, बल्कि पूरे समाज की असुरक्षा का मामला है। प्रशासन की चुप्पी अपराधियों के हौसले बुलंद कर रही है। इस दौरान युवाओं ने "मनीषा को न्याय दो", "प्रशासन होश में आओ", और "हत्यारों को फांसी दो" जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार निखिल सिंगला को मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा और मांग की कि मनीषा हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें