भाजपा राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला उचाना में शहीद भगत सिंह जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर, रोजगार मेले में पहुंचे। देवा सिंह कॉलोनी बारूराम दुर्जनपुर के निवास पर पहुंच कार्यकर्ताओं को स्वदेशी अपनाओ की शपथ भी दिलाई। चौ. बीरेंद्र सिंह की खुद को राजनीति का ज्योतिषी होने की बात कहते हुए भाजपा के सत्ता से बाहर जाने की वायरल हो रही वीडियो पर जमकर निशाना साधा तो कांग्रेस द्वारा आपदा के बाद मुआवजा न दिए जाने पर भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। वोट चोरी पर बोलते हुए कहा कि भाजपा को वोट चोरी की जरूरत नहीं है पीएम मोदी लोगों के दिलों में बसते हैं उनकी सेवा कर उनके दिल को चोरी करते हैं। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि शहीद भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। युवाओंं ने रक्तदान किया।