फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: अमर उजाला फाउंडेशन के द्वारा पुलिस पाठशाला का आयोजन

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत अमर उजाला फाउंडेशन व पुलिस प्रशासन ने राजकीय आईटीआई में जागरूकता कार्यक्रम प्राचार्य नरेश पांचाल की अध्यक्षता में हुआ। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर आईपीएस कुलदीप सिंह ने शिरकत की। इसके अलावा डीएसपी नरवाना अमित भाटिया, नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज नरेश ढांडा व दस गांवों के सरपंच व शहर के पार्षद मौजूद रहे। इसमें एसपी ने बच्चों से भी नशा नहीं करने व उनके परिवार में नशा करने वालों की हालातों पर सवाल पूछे। आईपीएस कुलदीप सिंह ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जो केवल व्यक्ति नहीं बल्कि उसके परिवार और समाज को भी संकट में डाल देती है। युवाओं को नशे से सख्ती से दूर रहकर अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आप पढ़ाई, खेल, संगीत, सामाजिक सेवा जैसे रचनात्मक कार्यों में रुचि लें। नशे की लत कभी भी किसी का समाधान नहीं हो सकती, बल्कि यह जीवन को बर्बादी की ओर ले जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें