फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में पीएम के दौरे से पहले पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर चला जांच अभियान।

संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए बुधवार को चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस ने शहर के रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एएसआई मनजीत सिंह ने किया। पुलिस टीम ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की चेकिंग की और संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रखी। इस दौरान यात्रियों और आम लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर लगातार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्टेशन परिसर या आसपास कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें