फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में गैस सिलिंडर की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसी खुलने से पहले लगी लंबी लाइनें

शहर में इन दिनों रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि गैस एजेंसी खुलने से पहले ही उपभोक्ता लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। सुबह ही लोग अपने खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी के बाहर पहुंच जाते हैं, ताकि समय पर गैस मिल सके। बिट्टू, संदीप, अजमेर, बबीता और संतोष का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है, जिसके चलते यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। संतोष ने बताया कि उन्हें घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी के बाहर बढ़ती भीड़ के कारण अव्यवस्था का माहौल भी देखने को मिल रहा है। कई बार लाइन को लेकर लोगों के बीच बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन जाती है। लोगों की मांग है कि गैस की आपूर्ति को नियमित किया जाए और वितरण की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। एजेंसी संचालक विशाल का कहना है कि सप्लाई में कमी के कारण यह स्थिति बनी है और जैसे ही पर्याप्त गैस उपलब्ध होगी, समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें