फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: पंजाब के युवक का किया अपहरण, हरियाणा में लाकर पीटा और तोड़ी टांग

शाहिल शर्मा Updated Tue, 28 Oct 2025 09:37 PM IST

एक साल पुरानी चुनावी रंजिश ने फिर खून का रंग दिखाया। पंजाब के पटियाला जिले के गांव छींछवाला निवासी 40 वर्षीय गुरचरण सिंह को चार युवकों ने अपहरण कर हरियाणा के नरवाना लाकर बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने लोहे की रॉड से दोनों टांगों पर वार किए, जिससे एक टांग में फ्रैक्चर हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल नरवाना लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए हाई सेंटर रेफर कर दिया गया। गुरचरण सिंह ने बताया कि वह किसी कार्य से गांव से बाहर गए थे। घर लौटते समय चार युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोपियों ने पिस्तौल तानकर उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठाया और आंखों पर पट्टी बांध दी। वे उन्हें पंजाब से हरियाणा के नरवाना के पास नहर किनारे ले गए। वहां पट्टी हटाकर पूछताछ शुरू की। आरोपियों में एक स्थानीय विधायक का बेटा और दूसरा सरपंच शामिल बताया जा रहा है। विधायक के बेटे ने धमकी दी अब तू मेरे पिता के खिलाफ वीडियो डालेगा? गुरचरण ने सफाई दी कि उन्होंने कोई वीडियो नहीं बनाया, सिर्फ एक ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश की थी। इसके बावजूद चारों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दोनों टांगों पर इतने वार किए कि एक टांग टूट गई। ग्रामीणों को शोर सुनाई दिया तो उन्होंने सदर थाना नरवाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जांच में मामला पंजाब से हरियाणा तक फैला होने से कैथल पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें