फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के नरवाना में मनाया गया मनोहर लाल खट्टर का जन्मदिन, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने लड्डू बांटकर दी बधाई

हरियल रेस्ट हाउस में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व हरियाणा मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर नरवाना विधायक एवं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की और खट्टर के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर बेदी ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर ने अपने कार्यकाल में प्रदेश को पारदर्शी और विकासशील प्रशासन दिया। उनकी नीतियों और निर्णयों ने हरियाणा को नई दिशा प्रदान की, जिसका लाभ आज भी प्रदेशवासियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खट्टर का सादगीपूर्ण जीवन और जनसेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है। केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में भी वे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बेदी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके दिखाए मार्ग पर चलकर संगठन को और मजबूत करें। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए खट्टर के नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें