दालमवाला गांव के खेतों में डाहोला गांव के 51 वर्षीय कृष्ण का शव पेड़ पर लटका मिला। वह शुक्रवार शाम को ही घर से निकल गया था। पिछले कई दिनों से वह मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। डाहोला निवासी कृष्ण खेती-बाड़ी करता था। शुक्रवार शाम को वह घर से बिना किसी को बताए निकल गया। परिजनों ने उसे रातभर ढूंढा, लेकिन कहीं भी उसके बारे में पता नहीं चला। शनिवार सुबह पुलिस और परिजनों को सूचना मिली कि कृष्ण का शव दालमवाला गांव के खेतों में पेड़ पर लटका हुआ है। सूचना के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके दोनों बेटे भी खेती-बाड़ी में उनका हाथ बंटाते थे। पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।