फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: भैंस चोरी करने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

एवीटी स्टाफ ने नौ लाख की चार भैंस चोरी करने के मामले में मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश के शामली जिला के गांव चोतरा निवासी सारिक को गिरफ्तार किया है। जुलाना निवासी अजय ने एफआईआर में बताया था कि उसकी जैजैवंती गांव में भैंसों की डेयरी है। 30 जनवरी रात को डेयरी से तीन-चार युवकों ने ताला तोड़कर करीब नौ लाख कीमत की चार भैंस चोरी कर ली। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सारिक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें