फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के नरवाना में जजपा की बैठक, 2029 के लिए कार्यकर्ताओं से किया जुटने का आह्वान

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी संगठन की घोषणा हो चुकी है और अधिकांश पदों पर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। अब कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर जागरूकता बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है। वह रविवार को पब्लिक धर्मशाला में नरवाना व उचाना के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। दुष्यंत 13 मार्च को आयोजित रैली का न्यौता देने पहुंचे थे। यह रैली जजपा संस्थापक डा. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर आयोजित होगी। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाते हुए रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि कुछ नेता सामूहिक प्रयास से हुए कार्यों का श्रेय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैबी साहब के तालाब का निर्माण स्थानीय सहयोग से हुआ, लेकिन अब उस पर व्यक्तिगत दावा किया जा रहा है। दुष्यंत ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान वह डॉ. अंबेडकर लाइब्रेरी गए थे, लेकिन अब उसका नाम बदलकर अटल के नाम पर कर दिया गया है। उचाना में मुख्यमंत्री के दौरे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हलके को मात्र 33 लाख रुपये देकर लोगों को “लॉलीपॉप” दी गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2029 में भाजपा को चुनौती देने के लिए अगले चार साल कड़ी मेहनत करनी होगी। बैठक में कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें