फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद:बकाया राशि दिलवाने को लेकर जींद में एकत्रित हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ठेकेदार

सुनील कुमार Updated Mon, 13 Jul 2026 01:27 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी जींद। सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के ठेकेदार एसोसिएशन के सदस्यों की शहर के निजी होटल में प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के दौरान अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर से ठेकेदार जींद पहुंचे हैं। ठेकेदार एसोसिएशन के उपप्रधान मनोज चहल ने बताया कि वह हरियाणा के पीडब्ल्यूडी की ठेकेदारी करते हैं। सभी ठेकेदारों ने सरकार की सडके व भवन निर्माण किए हुए 900 करोड़ रुपये विभाग की तरफ बकाया है। जिला स्तर के अधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक कई बार गुहार लगा चुके हैं इसलिए सभी ठेकेदार जींद में एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए सड़कों और भवनों का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है, लेकिन विभाग की ओर से करीब 900 करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक लंबित है। उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं मिलने से ठेकेदारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और कई ठेकेदारों पर बैंक ऋण तथा मजदूरों के भुगतान का भी दबाव है। यदि उनकी मांग का समाधान नहीं हुआ तो वह कड़ा निर्णय लेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें