फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद पुलिस व गुप्तचर विभाग ने चलाया निरीक्षण अभियान

नवीन दलाल Updated Wed, 22 Jan 2025 03:59 PM IST

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शहर पुलिस और गुप्तचर विभाग की टीम ने सुरक्षा को लेकर सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान टोहाना के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और निजी होटलों में जाकर जांच की गई। जांच अभियान के दौरान आम जनता को जागरूक करते हुए टीम ने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें। वहीं, होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना वैध पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) के किसी भी व्यक्ति को ठहरने की अनुमति न दें। शहर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस और गुप्तचर विभाग द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया गया है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें