फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: पूर्व सैनिकों ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में की शिरकत, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

सेना दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों व इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से अमर उजाला के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वेटरन कैप्टन राजेंद्र सिंह रेढू ने की। इस संवाद में पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और शहीदों के सम्मान से जुड़े कई अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों और शहीदों को आज भी कई बुनियादी अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष कैप्टन राजेंद्र सिंह रेढू ने बताया कि जिले में 26 शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित किए जाने की लंबे समय से मांग की जा रही है। इन प्रतिमाओं का इंतजार न केवल पूर्व सैनिकों बल्कि शहीदों के परिजनों को भी है। उन्होंने कहा कि शहीदों की प्रतिमाएं नई पीढ़ी को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देती हैं, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण यह मांग वर्षों से अधर में लटकी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि कैबिनेट सेक्रेटरी की ओर से सैनिकों के साथ सभी सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण सैनिकों को सामान्य नागरिकों की तरह लाइनों में खड़ा होना पड़ता है। यह स्थिति न केवल अपमानजनक है, बल्कि सैनिकों के सम्मान पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। संवाद कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस समारोहों में सैनिकों और शहीदों की वीरांगनाओं की अनदेखी का मुद्दा भी उठा। पूर्व सैनिकों ने कहा कि इन राष्ट्रीय आयोजनों में प्रशासन सैनिक परिवारों के लिए बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं करता, जबकि राजनीतिक दलों के लोगों को प्राथमिकता दी जाती है। यह भेदभाव देश की सेवा करने वालों के साथ अन्याय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें