हिसार में विकास परियोजना कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम में जींद से 260 बस गई। इसमें 110 रोडवेज बस और परिवहन समिति की 110 बस शामिल रही। 110 बसों में से 90 बस जींद डिपो की थी, जबकि 20 बस दादरी डिपो से आई थी। इतनी संख्या में बसों के जाने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में सोमवार को चंडीगढ़, हरिद्वार, दिल्ली, लुधियाना, अमृतसर और गुरुग्राम जैसे लंबे रूट के साथ-साथ कुरुक्षेत्र, भिवानी और कैथल जैसे लोकल रूट पर भी यात्री परेशान रहे। ऐसे में रोहतक, दिल्ली और कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों ने ट्रेन का सहारा लिया।