जींद जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों में आपात स्थिति से निपटने के लिए मुख्यालय ने पत्र जारी कर अलर्ट किया है। इसके लिए सभी चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं चिकित्सकों को 24 घंटे ऑन कॉल के निर्देश दिए हैं, ताकि हर हालात में काबू पाया जा सके। जिला नागरिक अस्पताल में लगभग 48 चिकित्सक हैं। इन सभी को निर्देश दिए हैं कि सभी ऑन काॅल ड्यूटी पर रहेंगे, ताकि किसी भी समय होने वाली बड़ी घटना से निपटा जा सके। इसके अलावा जिला के सभी निजी अस्पताल संचालकों को पत्र लिखकर किसी भी आपदा के समय आमजन व सरकार का सहयोग करने के लिए कहा है।