जींद में मंगलवार को खटकड़ टोल प्लाजा पर ओलंपियन विनेश फोगाट का भव्य स्वागत किया गया। विनेश फोगाट जब दोपहर 1 बजे खटकड़ टोल प्लाजा पहुंचीं, तो वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा, कई अन्य लोगों ने भी उन्हें विभिन्न उपहार भेंट किए।