फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद के मालवी गांव में जर्जर इमारत में इलाज करने को मजबूर चिकित्सक

जुलाना क्षेत्र के मालवी गांव में स्थित आयुर्वेदिक औषधालय की इमारत जर्जर हालत में पहुंच चुकी है, जिससे यहां के चिकित्सकों और मरीजों को खतरे में इलाज करवाना पड़ रहा है। आयुर्वेदिक औषधालय की छत से लगातार सीमेंट और कंक्रीट के बड़े-बड़े टुकड़े गिरते रहते हैं, जिससे डॉक्टर और मरीज हमेशा डर के साए में रहते हैं। कई बार इस जर्जर इमारत की मरम्मत और नई बिल्डिंग बनाने की मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। आयुर्वेदिक अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनिया ने बताया कि विभाग को कई साल पहले इस स्थिति के बारे में अवगत कराया गया था। नई इमारत के लिए 45 लाख रुपये भी स्वीकृत किए गए थे, लेकिन टेंडर प्रक्रिया न होने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। अब फिर से विभाग को पत्र लिखकर टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने का अनुरोध किया जाएगा। गांव के सरपंच राजेंद्र जांगड़ा ने बताया कि जर्जर बिल्डिंग के कारण मरीज भी इलाज कराने में हिचकिचाते हैं, क्योंकि इमारत कभी भी ढह सकती है। कई बार तो डॉक्टरों ने गिरते हुए मलबे से बाल-बाल बचकर इलाज किया है। ग्राम पंचायत इस स्थिति को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगी और नई इमारत निर्माण के लिए गुहार लगाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें