फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में चलेगी देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन, जींद से सोनीपत के बीच दौड़ेगी

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 20 Apr 2025 05:45 PM IST

जुलाई महीने में देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच दौड़ेगी। हाईड्रोजन प्लांट का निर्माण दो महीने में पूरा हो जाएगा। रविवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक वर्मा ने हाईड्रोजन प्लांट का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक अशोक वर्मा ने कहा कि ?हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन का निर्माण कार्य चेन्नई में चल रहा है। उसका भी कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। हाइड्रोजन प्लांट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे बनाने वाली कंपनी इसमें सुरक्षा का पूरा इंतजाम कर रही है। चेन्नई में बन रही ट्रेन को जींद लाया जाएगा। इसके बाद ट्रेन का ट्रायल लिया जाएगा और उसके बाद सुचारू रूप से जींद से सोनीपत के बीच आवागमन शुरू हो जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें