फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: जयपुर जाने वाली एसी बस को चंडीगढ़ रूट पर लगाया

जयपुर जाने वाली एसी बस को चंडीगढ़ रूट पर लगाया गया है। अब चंडीगढ़ के लिए सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर बस बस स्टैंड से रवाना होगी। पहले यह बस पांच बजकर 20 मिनट पर जयपुर के लिए चलाई गई थी, लेकिन वहां यात्रियों की संख्या कम होने के चलते फायदा नहीं मिल रहा था। ऐसे में इस बस को अब चंडीगढ़ रूट पर चलाया गया है। जींद डिपो में इस समय दस एसी बस हैं। इसमें से एक बस सफीदों व एक बस नरवाना उपकेंद्र में है। सफीदों वाली बस को दिल्ली तो नरवाना वाली बस को वाया हिसार से चंडीगढ़ चलाया जा रहा है। जींद से चंडीगढ़ रूट पर पांच एसी बस चलती हैं। ऐसे में पहली बस सुबह छह बजकर 40 मिनट पर चलती है, जो वाया 152 डी के रास्ते होकर जाती हैं। इसके अलावा दूसरी एसी बस सुबह नौ बजकर 20 मिनट, तीसरी बस सुबह 10 बजकर 50 मिनट, चौथी बस दोपहर 12 बजे और पांचवीं बस दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर चलती हैं। इसके अलावा गुरुग्राम रूट पर सुबह सात बजकर 50 मिनट पर, दूसरी बस 11 बजकर 20 मिनट और तीसरी बस दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर गुरुग्राम के लिए रवाना होती है। एसी बस में जींद से चंडीगढ़ का किराया 340 रुपये, जींद से गुरुग्राम का किराया 251 रुपये लगता है। जींद डिपो में लगभग 170 साधारण बसें हैं। पहले डिपो में एसी बस नहीं थी। यात्रियों द्वारा लंबे रूटों पर एसी बसों की डिमांड की जा रही थी। जींद से चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, पांवटा साहिब, सालासर, बालाजी, अमृतसर और लुधियाना जैसे लंबे रूटों पर भी साधारण बसें ही जा रही हैं। इन रूटों पर यात्रियों के लिए गर्मी के मौसम में एसी बस की जरूरत महसूस की जा रही थी। जींद डिपो प्रबंधन ने भी एसी बसों की डिमांड मुख्यालय भेजी हुई थी। इसके बाद डिपो में 10 एसी बस भेजी गई थी, जिसमें से जयपुर जाने वाली बस को अब चंडीगढ़ रूट पर लगाया गया है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें