फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरित तकनीक से जींद को मिलेगी नई पहचान, 17 जुलाई को पीएम करेंगे हाइड्रोजन रेल परियोजना की शुरुआत

सुनील कुमार Updated Fri, 10 Jul 2026 04:08 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी जींद। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल उद्घाटन कार्यक्रम नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा और मजबूत आधारभूत ढांचे की दिशा में प्रदेश की नई शुरुआत है। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में बराला ने कहा कि जींद को लंबे समय तक केवल राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनाया गया, जबकि भाजपा सरकार ने इसे विकास और नवाचार की पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन आधारित रेल परियोजना का शुभारंभ जींद से होना पूरे हरियाणा और देश के लिए गर्व की बात है। इससे जींद स्वच्छ एवं आधुनिक परिवहन तकनीक के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा। बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत हरित ऊर्जा और अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे, एनएच-352ए, अंबाला-कालेअम्ब कॉरिडोर और बीकानेर-सिवानी-सोनीपत कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं प्रदेश की कनेक्टिविटी मजबूत करेंगी। इससे कृषि, उद्योग, व्यापार, एमएसएमई और रोजगार को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार हरियाणा को उत्तर भारत का ग्रीन मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स हब बनाने की दिशा में काम कर रही है। मेडिकल कॉलेजों का विस्तार और कुरुक्षेत्र में आधुनिक सिख संग्रहालय जैसी परियोजनाएं भी विकास को नई दिशा देंगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से 17 जुलाई को जींद पहुंचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हिस्सा बनने का आह्वान किया। प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, प्रदेश प्रवक्ता राजवीर रोहिल्ला, सन्नी मग्गू और जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें