फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद के जुलाना की पुरानी अनाजमंडी में किराना की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

जुलाना कस्बे की पुरानी अनाजमंडी में चौंकी के पास किराना की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की सहायता से फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया आग पर काबू पाने से पहले लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। किराना स्टोर के मालिक विनय कुमार ने बताया कि रात को करीब ढाई बजे आस पास के दुकानदारों जो अपने घरों में सो रहे थे। उन्होंने दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया तो उन्होंने उसे सूचना दी। सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं लग पाया है।लोगों का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। डेढ़ माह में लगातार दुसरी घटना पुरानी अनाजमंडी में आग लगने की डेढ़ माह में दूसरी घटना है। 21 फरवरी की रात को सुनील कुमार के गोदाम में भी आग लग गई थी। आग लगने से लाखों रूपये का नुकसान हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें