फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद के नरवाना में किसान शुभकरण को किसानों ने दी श्रद्धांजलि

नवीन दलाल Updated Fri, 21 Feb 2025 03:16 PM IST

खनौरी बॉर्डर किसान मोर्चे पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में किसान शुभकरण को किसानों ने उसकी फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। खनौरी किसान मोर्चे पर 21 फरवरी 2024 को बठिंडा के बल्लो गाँव के 23 वर्षीय नौजवान किसान शुभकरण सिंह की सिर में गोली लगने से मौत हो गई थी। खनौरी किसान मोर्चे पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि नौजवान किसान शुभकरण की शहादत को 21 फरवरी को एक साल हो गया है, लेकिन अब तक शुभकरण पर गोली चलवाने और चलाने वाले उन अधिकारियों पर कोई कारवाई नहीं की गई है। डल्लेवाल ने कहा कि 23 वर्षीय नौजवान शुभकरण सिंह को सिर में गोली मारकर शहीद किया था। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़, सुरजीत सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इसके बावजूद किसान शुभकरण सिंह की श्रद्धांजलि सभा क्यों रखनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र राज के अंदर तो यह नहीं होता कि जो लोग अपनी मांगों को लेकर अपनी बात रखना चाहते है उन पर गोलियां चलाई जाए। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ प्रस्तावित मीटिंग में किसानों का पक्ष पूर्ण मजबूती से रखा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें