किसान नेता सरदार डल्लेवाल को पुलिस ने खनौरी बॉर्डर से उठाने के आरोप किसान नेताओं ने लगाया है। इसमें अभिमन्यू कोहाड़ ने बताया कि डल्लेवाल अनशन पर खनौरी बार्डर पर सोमवार को बैठे थे। यहां पर किसानों की संख्या में लगातार बढ़ती भीड़ को देखकर सरकार घबरा गई। इसके कारण किसान नेता का सरकार ने अपहरण धरने से करवाया है। अभिमन्यू कोहाड़ ने बताया कि वह सरकार द्वारा नेताओं को रात के समय बिना कपड़े पहने तंबू से उठाने का विरोध करते हैं। वह शांतिपूर्ण सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए धरने पर बैठे थे। अब किसान नेताओं को सरकार आवाज उठाने से रोकने का जो प्रयास कर रही है। उसका किसान मुंहतोड़ जवाब देंगे।