फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का हुआ गठन

ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन हरियाणा की बैठक शुक्रवार को सुनार मार्केट में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने की। बैठक में सोनी समाज के हितों एवं अधिकारों के साथ-साथ आबादी के अनुपात में राज में हिस्सेदारी सुनिश्चित कर हरियाणा स्वर्ण कला बोर्ड का गठन करने की सरकार से मांग की गई। इसके अलावा दुकानदारों के हित में चोरी प्रकरण की धारा बीएनएस 317(2) के नियमों में सरलीकरण करने, स्वर्णकारों के लिए शिक्षा व रोजगार की उपलब्धता, ज्वैलर्स की सुरक्षा एवं अन्य मुद्दों बारे भी मंथन किया गया। बैठक में प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय सोनी एवं जिला प्रभारी युवराज और राजेंद्र सोनी के मार्गदर्शन में शिक्षाविद वेदप्रकाश वर्मा नरवाना को जिला चेयरमैन, बिजली निगम के सेवानिवृत कनिष्ठ अभियंता फूलसिंह वर्मा को जिला संरक्षक, ब्रजमोहन अलेवा को जिला कोषाध्यक्ष, बलबीर खरल को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हिमांशु को जिला मीडिया प्रभारी, राजकमल पिल्लूखेड़ा को जिला उपाध्यक्ष, अधिवक्ता शुभम को जिला सलाहकार, दिनेश जुलाना को जिला सहप्रभारी बनाया गया। नगर पालिका सफीदों के मनोनीत सदस्य एवं संस्था के नवनियुक्त जिला प्रभारी युवराज को भारत रत्न एवं संविधान के निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला विंग की जिलाध्यक्ष रामरती वर्मा, शहरी प्रधान अजय कुमार, तिलकराज उर्फ पप्पू सुनार, मैढ़ क्षत्रिय सुनार धर्मशाला समिति रामराय के प्रधान पुरुषोतम, कोषाध्यक्ष सतीश रामराय, पूर्व प्रधान बलदेव कृष्ण ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें