जुलाना कस्बे के वार्ड नंबर 4 में सोमवार दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान पर आसमानी बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मकान की दीवार का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा घर में लगे कई बिजली उपकरण और वायरिंग जल गई। गनिमत रही कि कोई बड़ा हादस नही हो पाया।