फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के पौली गांव के पास अनियंत्रित होकर ड्रेन में पलटी इको गाड़ी, महिला की मौत,जांच में जुटी पुलिस

पौली गांव के पास बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक इको गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ड्रेन में पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शादीपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सुमन, जो टिटौली स्थित पंचरत्न कंपनी में कार्यरत थी, रोजाना की तरह ड्यूटी खत्म कर रोहतक से जुलाना की ओर लौट रही थी। इसी दौरान पौली गांव के पास चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और इको गाड़ी अचानक सड़क से नीचे उतरकर ड्रेन में जा गिरी।गंभीर रूप से घायल सुमन को रोहतक पीजीआई पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति सुशील ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि गाड़ी चालक राजपाल, जो कि शादीपुर गांव का ही रहने वाला है, वाहन को लापरवाही और तेज गति से चला रहा था। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद आरोपी चालक घायल महिला को अस्पताल छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें