वंचित वर्गों के हितों,अधिकारों,उत्पीड़न एवं अन्य समस्याओं को लेकर जींद स्थित बैरागी धर्मशाला में एससी व अल्पसंख्यक समाज की जिला स्तरीय एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने की। बैठक का एजेण्डा समाज सेवी रविन्द्र शास्त्री ने रखा। सुरेन्द्र वर्मा एवं रविन्द्र शास्त्री, शिक्षाविद सूरजभान जांगडा़, सुरेश दिनोदिया,रामजीलाल कश्यप ने बताया कि इस बैठक में बीसी व एससी के हितों एवं अधिकारों के साथ-साथ विधायिका,न्यायपालिका एवं कार्यपालिका समेत सभी क्षेत्रों में आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी अथवा प्रतिनिधित्व व आरक्षण का प्रावधान करने तथा जिला स्तरीय संयुक्त मजबूत संगठन बनाने बारे मंथन किया गया। उन्होंने बताया कि वंचित वर्गों की 15 मार्च को जींद में एक जिला स्तरीय संयुक्त बैठक होगी जिसमें एक मजबूत कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी वक्ताओं ने एकता का परिचय देते हुए समय की मांग के अनुसार जिला स्तरीय सांझा संगठन बनाने के लिए अपने-अपने बहुमूल्य विचार एवं सुझाव दिये ताकि बीसी एससी समाज का उत्थान एवं कल्याण सम्भव हो सके। इस बैठक में सुनील राज बामनिया,रविन्द्र शास्त्री व सुरेन्द्र वर्मा,स्टेट शिक्षक अवार्डी सूरजभान अलेवा,रामजीलाल कश्यप,सुरेश दिनोदिया,अशोक कुमार जांगडा़,सुधीर शास्त्री,महावीर दहिया,कृष्ण नंदगढ़,बैरागी सभा के महासचिव राजबीर डागर,उपप्रधान सौरभ बैरागी एवं फूलसिंह,श्रीरागखेडा़ के पूर्व सरपंच राजकुमार व रजाना के पूर्व सरपंच कर्णसिंह बैरागी,जगदीश यादव,गंगाराम सैनी,डा बीआर अम्बेडकर वैलफेयर सोसायटी जींद के उपप्रधान महेन्द्रपाल बिबियान, देवीदास,सैन समाज सेवा समिति जींद के प्रधान रणबीर तंवर व जोगेन्द्र सैन,रविन्द्र प्रकाश,सुरेश कुमार,सत्यनारायण सैन,विजय जांगडा़,अनिल कुमार,ईश्वरसिंह,राजेन्द्र नम्बरदार,चंद्रभान जांगडा़,धर्मपाल सिंहमार मौजूद रहे।